बड़ी खबर: यहां चुनाव को लेकर नेताओं ने लगाई गोल्जु देवता को अर्जी।

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना नैनीताल उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित ना होने से परेशान छात्र नेताओं ने न्याय के देवता माने जाने वाले गोल्ज्यू देवता मंदिर घोड़ाखाल में अपनी अर्जी दाखिल कर गोल्ज्यू देवता से चुनाव जल्दी कराए जाने के लिए अर्जी लगाई है, कुमाऊं की मान्यता है कि, […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

नैनीताल उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित ना होने से परेशान छात्र नेताओं ने न्याय के देवता माने जाने वाले गोल्ज्यू देवता मंदिर घोड़ाखाल में अपनी अर्जी दाखिल कर गोल्ज्यू देवता से चुनाव जल्दी कराए जाने के लिए अर्जी लगाई है, कुमाऊं की मान्यता है कि, जब कहीं भी न्याय नहीं मिलता है तो गोल्ज्यू देवता के दरबार में विनती की जाती है, चुनाव न होने से परेशान छात्र नेता अब न्यायकारी देवता के दरबार में पहुंचकर छात्रसंघ चुनाव की मांग की हैं।

नैनीताल डीएसबी छात्र नेता आशीष कबड़वाल ने कहा कि हमने भगवान से प्रार्थना की है कि न्यायकारी गोल्ज्यू देवता हम छात्रों की समस्या का समाधान करें, शासन प्रशासन को छात्रसंघ चुनाव कराने का रास्ता दिखाएं, ताकि वो हमारे छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द कराएं।

बता दें छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी न होने के चलते बीते दिनों नैनीताल डीएसबी कैंपस में छात्रों ने जमकर हंगामा काटा, कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों ने परिषर में किसी को भी घुसने नहीं दिया, छात्रों ने डीएसबी कैंपस के गेट पर सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही कॉलेज की छत में चढ़कर नारेबाजी भी की, नाराज छात्रों ने सरकार का जमकर विरोध भी किया, छात्र नेताओं ने कॉलेज का गेट बंद कर अध्यापकों, कर्मचारियों व छात्रों को परिषर में घुसने नहीं दिया था।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts