स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के रामनगर में एक बाघ(टाइगर)हिरन(चीतल)का शिकार कर उसे मुंह में दबाकर सड़क पार करता कैमरे में कैद हुए है। वन्यजीव प्रेमी और विभागीय अधिकारी खुश।
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित ढेला वन क्षेत्र में सड़क पार करता एक वयस्क बाघ कैमरे में कैद हुआ है। इसमें खास बात ये है कि दोपहर के समय बाघ चीतल का शिकार कर उसे जंगल के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की तरफ जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ अपने मुंह में एक मृत चीतल को दबाकर सड़क के दूसरे छोर को जा रहा है। जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों और जिप्सी चालक ने वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इस दृश्य को देखने के लिए पर्यटकों की गाड़ियों की लाइन लग गई। दृश्य देखने वाले स्थानीय लोग भी इस मौके को दुर्लभ माना जा रहा है। विभागीय अधिकारी भी इस घटना को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं क्योंकि यहां शिकारी(प्रेडेटर)और शिकार दोनों उपलब्ध हैं।

वायरल वीडियो : यहां बाघ के जबड़े में चीतल। देखिये जबरदस्त वीडियो..
स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के रामनगर में एक बाघ(टाइगर)हिरन(चीतल)का शिकार कर उसे मुंह में दबाकर सड़क पार करता कैमरे में कैद हुए है। वन्यजीव प्रेमी और विभागीय अधिकारी खुश।नैनीताल जिले के रामनगर स्थित ढेला वन क्षेत्र में सड़क पार करता एक वयस्क बाघ कैमरे में कैद हुआ है। इसमें खास बात ये है कि दोपहर […]






