साइबर क्राइम : बैंक खाते की KYC के नाम पर महिला से लाखों की ठगी।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना बागेश्वर जनपद साइबर ठग ने नए-नए तरीकों को अपना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है, मामला अब बागेश्वर जनपद के मजियाखेत निवासी एक महिला को अपना शिकार बनाने का आया है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

बागेश्वर जनपद

साइबर ठग ने नए-नए तरीकों को अपना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है, मामला अब बागेश्वर जनपद के मजियाखेत निवासी एक महिला को अपना शिकार बनाने का आया है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यदि आपके पास भी कोई केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी की मांग या कोई एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहता है तो सावधान रहे, क्योंकि साइबर ठग ऐसे ही तकनीक अपना कर आपको निशाना बना सकते हैं, कुछ इसी तरह का मामला बागेश्वर से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने महिला को खाते की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए, बताया जा रहा की साइबर अपराधियों ने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बता कर केवाईसी अपडेट के नाम पर पीड़िता को झांसे में ले लिया, इसके बाद ₹200000 की धोखाधड़ी कर दी, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार महिला ने बताया कि उनके पास बीते दिन किसी अज्ञात नंबर से बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक फोन आया, जहां लिंक के माध्यम से केवाईसी को अपडेट करने को कहा महिला द्वारा उस लिंक को खोला गया, जिसके तुरंत बाद महिला के बैंक खाते से दो लाख रुपए कटने का मैसेज आ गया, इसके बाद महिला को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ, महिला द्वारा तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस में गई, पुलिस ने 318 (4) बीएनएस की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

शोक समाचार: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का हार्ट अटैक से निधन। हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से...

मौसम: देहरादून में मौसम मेहरबान , झमाझम बारिश से मिली राहत; IMD का नया अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को दोपहर से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पिछले...

Related Posts