‘पत्रकार प्रेस परिषद’ के महानगर अध्यक्ष बने अमन सिंह…

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक मेट्रोपोलिस स्थित परिषद के जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर ने सभी की सहमति से पत्रकार अमन सिंह को पत्रकार प्रेस परिषद महानगर रुद्रपुर का अध्यक्ष घोषित किया, वही इस अवसर पर मौजूद समस्त पत्रकारों ने अमन सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अमन सिंह ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी निष्ठा, कर्तव्यपूर्ण व ईमानदारी से निभाएंगे और पत्रकारों के हितों की आवाज को शासन-प्रशासन तक बुलंद करेंगे।

वही, प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि पत्रकार प्रेस परिषद देशभर में पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रही है, संगठन की ओर से सदस्यों को दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जा रही है, और दिल्ली में पत्रकार प्रेस परिषद का एक भवन बन रहा है, जिसमें पत्रकारों के लिए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था होगी, उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आग्रह पर संगठन में सदस्यता शुल्क को 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, वही इस बैठक में विशाल सक्सेना, महेंद्र सिंह पोपली, बरित सिंह, मनीष बाबा, महेंद्र सिंह मौर्य, नागेंद्र सिंह, संजीव गाईंन, विनोद आर्य, गोपाल शर्मा, रितेश गोस्वामी, विभूति मंडल, आशु अहमद, सर्वजीत कौर, रामपाल धनकर, समेत अनेकों पत्रकार मौजूद रहे।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts