बड़ी खबर : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा मे शामिल..

जयप्रकाश नौगाई 

श्रीनगर गढ़वाल— श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन चंद्र मैथाणी ने आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं श्रीनगर के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया है।

बिपिन चंद्र मैथाणी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़करके नगर पालिका अध्यक्ष बने थे।

आज श्रीनगर नगर निगम महिला मेयर सीट होने के कारण  आशा उपाध्याय को श्रीनगर में भाजपा का प्रबल प्रत्याशी माना जा रहा है, जिसको देखकरके दावेदारी कर रहे अन्य की मुश्किलें बढ़ सकती है, क्योंकि विपिन चंद्र मैथाणी की व्यक्तिगत तौर पर भी श्रीनगर में अपनी छवि है,जिसका कि उन्हें इस बार अगर पार्टी बिश्वास देकर टिकट देती है,तो उसका पूरा सहयोग उन्हें इस मेयर के चुनाव में मिलेगा।

इस अवसर पर आदित्य राम कोठारी,मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,आशीष सडाना,बासुदेव कंडारी, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवान आदि उपस्थित रहे।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts