गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बल्दियाखान के पास देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को कड़ी मशक्कत […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बल्दियाखान के पास देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है, सभी पर्यटक बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 12 बजे के आसपास घटित हुई।

बरेली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार बल्दियाखान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने देर रात कार के खाई में गिरने की आवाज सुनीं, जिसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर पुलिस एसडीआरएफ और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक पर्यटक की मौत हो गई, थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा ने बताया कि पर्यटक नैनीताल घूमकर वापस बरेली लौट रहे थे, इसी दौरान जोलीकोर्ट क्षेत्र में उनका वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा।

 

वहीं हादसे में युवराज (17) पुत्र कपिल, निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली, पारस रस्तोगी (18) पुत्र कैप्टन रस्तोगी, निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष और आलोक सक्सेना (42) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली घायल हो गए, वहीं हादसे में मौजूम (26) पुत्र नमालूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts