वीडियो: दो लड़कियों की लव स्टोरी, 5 दिन में 32.5 लाख व्यूअर्स!

दीपक पांडे द्वारा निर्देशित ‘आइ लव अस’, जिससे लोगों ने इतना पसंद किया है कि इसे अभी तक 5 दिन में 32.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यह एक भावुक लव स्टोरी है श्रेया और अनन्या की। इसमें मुख्य किरदार अली मर्चेंट, अश्मिता जग्गी और हर्षा चोपड़ा ने निभाया है। टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस छायाकार दीपक पांडे निर्देशित है।
दीपक पांडे कहते हैं कि ‘आइ लव अस’ एक संवेदनशील विषय पर आधारित है, जबकि आम लव स्टोरी करना होता है। आमतौर पर लव में आप लुक, फील, बनावट के साथ प्रयोग करने को बहुत होता है, परंतु यहां इन सबके साथ स्टोरी पर बहुत ध्यान दिया गया है। वह खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि यह लोगों को यह पसंद आया। 5 दिनों में 32.5 लाख व्युअर्स ने इसे देखा। उन्होंने अपने सभी दर्शकों का आभार जताया है।

श्री पांडे बताते हैं कि यह लव स्टोरी बिटवीन टु वुमेन की है। दोनों आपस में बहुत प्यार करते हैं और उनके बीच संबंध हैं। उनकी हंसती-खेलती जिंदगी के बीच में एज ए फ्रेंड एक लड़का आता है। बस इससे उनके बीच मिसकम्युनिकेशन हो जाता है।
‘आइ लव अस’ की कहानी और संवाद दीपक पांडे और दिव्या गोडके ने लिखी हैं। इसके डायलॉग और स्क्रीन प्ले प्रसिद्ध लेखिका सुनीता मालपानी ने लिखे हैं। इस सिरीज में प्रसिद्ध गायक शान द्वारा गया गया गीत ‘महसूस कर’ बड़ा पसंद किया जा रहा है।
इस सिरीज के निर्माता ‘ड्रीम्ज इमेजेस स्टुडियो’ है, जिन्होंने पहले जीटीवी पर ‘फियर फाइल्स’, सोनी लिव के लिए ‘शौर्य’ जैसे कई सफल सिरीज प्रोड्यूस किए हैं।
निर्माता फाल्गुनी शाह और भारत नौटियाल कहते हैं कि ”जब हमने यह कहानी सुनी, हमें यह अलग और खूबसूरत लगी। इस सिरीज में प्यार, हंसी सब है। हमने इसे अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। इसी का परिणाम है कि आज हमारे दर्शन हमें खूब प्यार दे रहे हैं। हम अपने सभी दर्शकों के शुक्रगुजार हैं। चार दिन में २६ लाख व्यू मिलने से हम इससे बहुत उत्साहित हैं। हमें लोगो के इस प्यार से हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।”
भारत नौटियाल बताते हैं कि उन्हें इस सिरीज से ऐसी सफलता मिली है कि इससे उनकी टीम का जबर्दस्त उत्साहवर्धन हुआ। उनका प्रयास रहेगा कि आगे भी वह और बेहतर कर सकें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts