बड़ी खबर : यहां एनकाउंटर में बदमाश घायल, यूपी में भी कई मुकदमे है दर्ज

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को नानकमत्ता पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, वही घटना को अंजाम देने वाले कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, घायल बदमाशों से लूट की ज्वैलरी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए, दोनों […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को नानकमत्ता पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, वही घटना को अंजाम देने वाले कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, घायल बदमाशों से लूट की ज्वैलरी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए, दोनों आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, आरोपियों को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक नानकमत्ता थाना पुलिस ने तमंचे और धारदार हथियार से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए, पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी की रात्रि में नानकमत्ता निवासी रईस अहमद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 3 अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे और हथियारों के बल पर घर में रखे ज्वैलरी और नकदी लूट ले गए थे, मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो कुछ संदिग्ध लोग चिह्नित किए गए।

देर रात टीम को सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश उसी क्षेत्र में अपने हिस्से का माल लेने आ रहे हैं, सूचना पर टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया तो दो युवक बाइक में आते हुए दिखाई दिए, जब टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई, आरोपियों ने अपना नाम अली जमा निवासी शाहजहांपुर और जुबेर निवासी बरेली बताया है, दोनों आरोपियों से लूट की ज्वैलरी और दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए, आरोपियों ने बताया कि लूट में कुछ लोग और भी शामिल थे, आरोपियों के खिलाफ यूपी में लूट हत्या और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts