अपराध : यहां हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, तो दूसरा हुआ फरार

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर 

रुद्रपुर पुलभट्टा पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, तो वही एक तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया, नशा तस्कर के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, बरामद हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपए आकी जा रही है, नशा तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक कल देर रात सूचना मिली कि यूपी से हेरोइन की खेप जनपद उधम सिंह नगर लाई जा रही है, सूचना मिलने के बाद पुलभट्टा पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने बरा चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली, तलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, बरामद हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपए आंकी जा रही है, जब तस्कर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वो और सैजना निवासी मोहम्मद हसन फरार तस्कर बरेली से हेरोइन लाए हैं, हेरोइन को बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे, वो और सैजना निवासी मोहम्मद हसन यहां काफी समय से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे।

तस्कर ने बताया कि वह पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करते है, तस्कर ने पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की भी टीम को बताएं, तस्कर के खिलाफ पूर्व में थाना किच्छा में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट और गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts