गोलीकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में रविवार रात हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ ‘बाली’ की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी से हमले में इस्तेमाल हत्यार भी बरामद किया गया है। हल्द्वानी के जजी क्षेत्र में रविवार रात एक युवक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में रविवार रात हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ ‘बाली’ की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी से हमले में इस्तेमाल हत्यार भी बरामद किया गया है।
हल्द्वानी के जजी क्षेत्र में रविवार रात एक युवक के सिर पर गोली मारने की सनसनीखेज घटना ने शहर की शांति को चीर कर रख दिया था। घायल युवक को इल्ज के लिए तत्काल कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कप्तान प्रह्लाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी के बहुउद्देहिय भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रात एफ.आई.आर.दर्ज होने के बाद अभियुक्त को रात में ही बसानी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारोपी से घटना में इस्तेमाल किया गया 32 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया। बताया कि आरोपी की पत्नी ने निगम का चुनाव लड़ा जिसमे उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। हार का कारण घायल व्यक्ति का विरोध करना पाया गया, जिसकी रंजिश के चलते बीती शाम उसपर हमला किया गया। पुलिस ने घटना को राजनीतिक रंजिश के कारण गोली मारी गई माना है। आरोपी सुमित बिष्ट ‘बाली’ एक हिस्ट्रीशीटर है और उसपर 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच में जुटी है। एस.एस.पी.ने पुलिस टीम को ₹2500/= का इनाम दिया है। इस मौके पर एस.पी.प्रकाश चंद, सी.ओ.लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts