ब्रेकिंग : एसएसपी ने किए पुलिस महकमे में बंपर तबादले।कई थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी बदले

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट – विशाल सक्सेना

नैनीताल। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:

  1. निरीक्षक ललिता पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू (मानव तस्करी रोकथाम इकाई)

  2. निरीक्षक विपिन चन्द्र पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल/सीसीटीएनएस

  3. उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट – थानाध्यक्ष काठगोदाम से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उप निरीक्षक लालकुआं

  4. उप निरीक्षक पंकज जोशी – थानाध्यक्ष कालाढूंगी से बने थानाध्यक्ष काठगोदाम

  5. उप निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष मुखानी से बने थानाध्यक्ष कालाढूंगी

  6. उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से बने थानाध्यक्ष मुखानी

  7. उप निरीक्षक गौरव जोशी – थाना हल्द्वानी से बने प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव

  8. उप निरीक्षक जगदीप नेगी – प्रभारी चौकी टीपीनगर से बने थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर

  9. उप निरीक्षक मनोज कुमार – प्रभारी चौकी खेड़ा से बने प्रभारी चौकी टीपीनगर

  10. उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना – प्रभारी सम्मन सेल/सीसीटीएनएस से बने प्रभारी चौकी खेड़ा

  11. उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह – पुलिस लाइन से बने प्रभारी चौकी कुँवरपुर

  12. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल स्थानांतरित

  13. अपर उप निरीक्षक नवीन चन्द्र सौराड़ी – पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट

  14. अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल

  15. अपर उप निरीक्षक विजय कुमार – पुलिस लाइन से चौकी कैंची

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts