बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट: विशाल सक्सेना रामनगर: रामनगर वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो वन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, ओम […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट: विशाल सक्सेना

रामनगर: रामनगर वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो वन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश रोज़ की तरह बुधवार को ड्यूटी पर गए थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उन्हें पूरी रात खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि वे वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर में बेसुध पड़े हैं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ओम प्रकाश के चाचा गोविंद राम ने बताया कि उनका भतीजा पूरी तरह स्वस्थ था और किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ओम प्रकाश की मृत्यु ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या यह अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला है, या इसके पीछे कोई साजिश? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts