बड़ी खबर: 20 जून को प्रदेश में मानसून देगा दस्तक। पढ़े मौसम अपडेट..

देहरादून,  जून 2025: उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से ठीक पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है, जिसकी शुरुआत कुमाऊं मंडल के जिलों से होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश […]

देहरादून,  जून 2025: उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से ठीक पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है, जिसकी शुरुआत कुमाऊं मंडल के जिलों से होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में प्रवेश कर चुका है, और अब उत्तराखंड पहुंचने में उसे दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है।

18 से 24 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 18 जून से 24 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। मानसून के आगमन के बाद बारिश की तीव्रता में और इजाफा हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही खेती-किसानी को भी बड़ा फायदा होगा।

देहरादून और पौड़ी में भारी बारिश के संकेत

मानसून के प्रवेश के बाद गढ़वाल मंडल में विशेष रूप से देहरादून और पौड़ी जिलों में अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश से भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Also Read This

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज; हत्या की साजिश का भी दावा

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने...

अंकिता भंडारी केस: AAP का CBI कार्यालय पर प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तराखंड ने 15 अक्टूबर को देहरादून में सीबीआई कार्यालय पहुंचकर...

Related Posts