धराली आपदा: ग्राफिक एरा अस्पताल की मेडिकल टीम देर रात उत्तरकाशी रवाना। आज भेजा जाएगा राहत सामग्री से भरा दूसरा दल

देहरादून,  अगस्त 2025 — उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी आ गई है। आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून की ओर से चिकित्सकों और नर्सों की एक आपदा राहत टीम सोमवार देर रात उत्तरकाशी के धराली […]

देहरादून,  अगस्त 2025 — उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी आ गई है। आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून की ओर से चिकित्सकों और नर्सों की एक आपदा राहत टीम सोमवार देर रात उत्तरकाशी के धराली के लिए रवाना हुई।

जैसे ही धराली में आपदा की गंभीर स्थिति की सूचना मिली, ग्राफिक एरा अस्पताल में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें डॉ. अशोक और डॉ. अंकित तोमर भी शामिल हैं। यह टीम एम्बुलेंस और आवश्यक दवाइयों के साथ रवाना हुई है और जिला प्रशासन के समन्वय से मौके पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

ग्राफिक एरा संस्थान हमेशा से अग्रणी

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा,

“धराली और हर्षिल की त्रासदी बेहद विचलित करने वाली है। इस आपदा की घड़ी में ग्राफिक एरा परिवार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।”

उन्होंने आगे बताया कि 6 अगस्त को सुबह एक और राहत दल आवश्यक सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सके।

पहले भी निभाई है अग्रणी भूमिका

डॉ. घनशाला ने याद दिलाया कि वर्ष 2012 में उत्तरकाशी में आई आपदा के दौरान भी ग्राफिक एरा की टीम ने दुर्गम संगमचट्टी क्षेत्र तक राहत सामग्री पहुंचाई थी। इसके बाद 2013 की केदारनाथ आपदा में भी ग्राफिक एरा संस्थान ने राहत अभियान चलाकर सैकड़ों पीड़ितों की मदद की थी।

Also Read This

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

हंगामा : देर रात मसूरी मालरोड पर मारपीट, पर्यटक ने पाना मारकर युवक का फोड़ा सिर 

मसूरी, देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के मालरोड पर वाहनों के प्रवेश को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प में...

Related Posts