बड़ी खबर: दून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी..

देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में आज (शनिवार) कई दौर की तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

24 और 25 अगस्त को फिर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि 24 और 25 अगस्त को भी राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही, 28 अगस्त तक प्रदेशभर में लगातार बारिश के दौर जारी रहने के आसार हैं।

सावधानी बरतने की अपील

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और यात्रा के दौरान मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

Read Next Article Scroll Down

Related Posts