बड़ी खबर: दून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी..

देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, […]

देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में आज (शनिवार) कई दौर की तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

24 और 25 अगस्त को फिर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि 24 और 25 अगस्त को भी राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही, 28 अगस्त तक प्रदेशभर में लगातार बारिश के दौर जारी रहने के आसार हैं।

सावधानी बरतने की अपील

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और यात्रा के दौरान मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts