सीएम के मोबाइल एप पर शिकायत ने बदल दी श्रीराम की किस्मत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मोबाइल एप पर 5 फरवरी 2017 को प्राप्त शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कार्यवाही ने चंपावत जिले के पाटी ब्लाक के गड्यूडा निवासी धारीराम की किस्मत बदल दी। दरसल 67 वर्षीय धारीराम का नाम उसके दस्तावेजों में गलती से धनीराम हो गया था। इससे उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मोबाइल एप पर 5 फरवरी 2017 को प्राप्त शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कार्यवाही ने चंपावत जिले के पाटी ब्लाक के गड्यूडा निवासी धारीराम की किस्मत बदल दी।

दरसल 67 वर्षीय धारीराम का नाम उसके दस्तावेजों में गलती से धनीराम हो गया था। इससे उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही थी। मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून को CM उत्तराखण्ड मोबाइल एप पर यह समस्या प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने चम्पावत के एसपी धीरेन्द्र गुंज्याल को धारीराम का पता लगवाकर उनसे संपर्क करने को कहा।

एसपी चंपावत ने धारीराम के गांव गड्यूडा में पुलिसकर्मी भेजकर व उनका पता लगवाकर धारीराम की व उनके पुत्र रमेश की मुख्यमंत्री कार्यालय से बात करवायी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप से धारीराम की पेंशन दुबारा शुरू हो गई है।धारीराम आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ बहुत बीमार भी था। परिवार में कमाऊ सदस्य नहीं होने से वह न तो अपना इलाज करा पा रहा था। और नहीं परिवार की गुजर बसर हो रही थी। धारीराम का नाम उसके दस्तावेजों में आधार सेंटर की गलती से धनीराम हो गया था।

जिससे कारण उसे न तो पेंशन मिल रही थी और नहीं अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा था। एसपी ने समस्या को अति गंभीर देखते प्रशाशन से संपर्क कर तत्काल दस्तावेजों में सुधार करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाने का अनुरोध किया।
धरीराम की रुकी पेंशन भी शुरू हो चुकी है। एसपी ने बाकायदा पुलिस कर्मी गांव भेज धनीराम को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया। साथ ही सीएमओ को भी इस मामले में सहयोग की अपील की।

स्मार्ट फोन से सीधे उत्तराखंड के सीएम से जुड़ सकते हैं आप

उत्तराखंड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है। गुड गवर्नेस और जनता के साथ बेहतर संवाद कायम करने की कड़ी में मुख्यमंत्री ने दिसंंबर मे एक मोबाइल एप लांच किया है।

इस मोबाइल फोन को एंड्रायड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर और आईफोन में एप्पल स्टोर में जाकर अंग्रेजी में त्रिवेंद्र सिंह रावत टाइप कर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की सामग्री को अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। एप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मददगार साबित होगा। एप पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts