तेज रफ्तार बस ने मैजिक को मारी टक्कर, 12 लोग घायल

हल्द्वानी में एक बार फिर सड़क हादसा देखने को मिला। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के गाना सेंटर के पास यूपी रोडवेज मुरादाबाद डिपो की बस ने एक टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चालक सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती […]

हल्द्वानी में एक बार फिर सड़क हादसा देखने को मिला। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के गाना सेंटर के पास यूपी रोडवेज मुरादाबाद डिपो की बस ने एक टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चालक सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर से यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही टाटा मैजिक सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में जाम की स्थिति भी बनी रही।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts