देहरादून-पांवटा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक छात्र की मौत, दो गंभीर

देहरादून। देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए सड़क दुर्घटना में जेबीआईटी कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब सेलाकुई से सहसपुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर […]

देहरादून। देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए सड़क दुर्घटना में जेबीआईटी कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब सेलाकुई से सहसपुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर रोड पार कर पेड़ से जा टकराई।

हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 22 वर्षीय सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिहार के विनीत (21) और प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल विनीत दून अस्पताल और सौरभ सिंह धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार पुलिस को रामपुर क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पास कार दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में थी और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल मिले। सभी को 108 एंबुलेंस के जरिए सहसपुर सीएचसी पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्र का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts