उत्तराखंड में भालुओं का कहर, तीन महिलाएं घायल – वन विभाग अलर्ट

गोपेश्वर। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में रविवार को भालू के हमलों के तीन अलग-अलग मामले सामने आए, जिनमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। लगातार घटनाओं के बाद पहाड़ी गांवों में Wildlife को लेकर डर और बेचैनी बढ़ गई है। स्थानीय लोग वन विभाग से त्वरित हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। पहला मामला चमोली जिले […]

गोपेश्वर। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में रविवार को भालू के हमलों के तीन अलग-अलग मामले सामने आए, जिनमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। लगातार घटनाओं के बाद पहाड़ी गांवों में Wildlife को लेकर डर और बेचैनी बढ़ गई है। स्थानीय लोग वन विभाग से त्वरित हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

पहला मामला चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के गुनियाला गांव का है। यहां मनोज कुमार की पत्नी रुचि देवी (28) जंगल में घास लेने गई थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर धावा बोल दिया। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू भाग गया। घायल रुचि को सीएचसी पोखरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। उनके सिर और पेट पर चोटें पाई गईं।

दूसरी ओर, रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के बनियाड़ी गांव में घास काट रहीं मीना देवी (50) पत्नी आनंद सिंह नेगी पर भी भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान पास ही मौजूद लक्ष्मी देवी, पत्नी राजेंद्र सिंह, ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो भालू ने उन पर भी प्रहार किया। ग्रामीण तुरंत दोनों को संभालते हुए सीएचसी अगस्त्यमुनि लेकर पहुंचे, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

वन विभाग ने दोनों जिलों में घटनाओं की पुष्टि की है और कहा है कि घायलों को मुआवजा प्रक्रिया के तहत राहत उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाने का आश्वासन भी दिया है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts