गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत

  गोपेश्वर के नए बस अड्डे के पास घिनघरान की ओर जा रहा एक दोपहिया वाहन पिकअप वाहन से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।   घटना की सूचना मिलते ही […]

 

गोपेश्वर के नए बस अड्डे के पास घिनघरान की ओर जा रहा एक दोपहिया वाहन पिकअप वाहन से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि चारों युवक रामलीला देखकर गोपेश्वर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

एक्शन: राज्य कर विभाग ने तीन फर्मों पर मारा छापा,करोड़ो की कर चोरी पकड़ी 

काशीपुर। कर चोरी के खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र में एक साथ तीन फर्मों पर छापेमारी की।...

Related Posts