मुनस्यारी के सेरा क्षेत्र में सत्ता के नशे का हंगामा: भाजपा नेताओं पर वसूली, मारपीट और हत्या की धमकी के आरोप

मुनस्यारी के सेरा इलाके में बीती रात एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां स्थानीय भाजपा नेताओं कवींद्र देवाली, सुरेंद्र सौरगी और गौरव सौरागी पर अवैध दबाव बनाने, बदसलूकी करने और जानलेवा हमले के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों नेता कथित रूप से नशे की हालत में पीड़ित नरेंद्र राणा के कार्यस्थल पर पहुंचे और उनसे जबरन पैसे मांगने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने नरेंद्र और उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट इतनी हिंसक थी कि नरेंद्र की जान जाने की नौबत आ गई।


हमले के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर यह धमकी भी दी कि, “जिले में तीन हत्याएँ हो चुकी हैं, चौथी तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की होगी।”
हमले में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र राणा को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


पीड़ित नरेंद्र और उनके मजदूर पहले ही इस घटना का वीडियो और लिखित शिकायत मुनस्यारी थाने में जमा कर चुके हैं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
नरेंद्र के परिवार का कहना है कि यदि उनके किसी भी सदस्य या मजदूर के साथ आगे कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और नामित तीनों आरोपियों की होगी। बताया जा रहा है कि इन नेताओं के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड मौजूद हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts