मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु माणिकनाथ रेंज, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग कार्मिकों द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

रिपोर्ट _जयप्रकाश

देवप्रयाग—- नरेंद्र नगर वन प्रभाग के माणिकनाथ रेंज ने विगत् कुछ समय से रेंज के विभिन्न क्षेत्रों से गुलदार तथा भालू के आबादी क्षेत्र में घुसने की लगातार सूचनायें प्राप्त होने पर रेंज स्तर पर वन्यजीवों से सुरक्षा हेतु नियमित दिन-रात्रि गस्त, प्रचार-प्रसार तथा जन-जागरूकता कार्य किया जा रहा है तथा रेंज क्षेत्र में दो अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्रान्तर्गत मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा दिन-रात्रि की गस्त की जा रही है तथा संवेदनशील गाँवों-गोर्तीकाण्डा, भदनी एवं अन्य स्थलों पर फॉक्स लाईट, कैमरा ट्रैप एवं एनाईडर लगाये गए हैं तथा पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं। भालू एवं गुलदार की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए 22 नवंबर को वन क्षेत्राधिकारी, श्री मदन सिंह रावत के नेतृत्व में रेंज कार्मिकों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर 02 बोलेरो कैम्पर एवं 06 दोपहिया वाहन पर लाऊड स्पीकर के माध्यम से देवप्रयाग रेंज परिसर से ग्राम-बागी, पालीसैण, मुनेठ, गोर्तीकाण्डा, सेरा, भदनी, निगेर तक फ्लैग मार्च निकालकर गस्त, प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता कार्य किया गया।

 

इस दौरान स्थानीय ग्रामवासियों से जन-सम्पर्क/गोष्ठी कर शीतकाल में वन्यजीवों से बचाव हेतु विशेष सुरक्षा बरतने, अपने घरों के आस-पास झाड़ी इत्यादि काटकर साफ-सफाई रखने, प्रकाश की उचित ब्यवस्था रखने, विद्यालय जाने वाले बच्चों को अकेले कदापि न भेजने हमेशा समूह में अथवा निगरानी में भेजने, साँय पड़ने से पूर्व खेतों/जंगलों से घरों में आने तथा अपने नित्य कार्य हेतु समूह में ही जाने हेतु अनुरोध किया गया।

साथ ही आबादी क्षेत्रों के निकट वन्यजीव विशेषकर (गुलदार, भालू, जंगल सूअर) इत्यादि दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी अनुभाग/रेंज ऑफिस बीट अधिकारी या उत्तराखंड वन्य जीव हेल्पलाइन नंबर 1926टोल फ्री नंबर पर तत्काल सूचना प्रेषित करें। ग्रामीणों से मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम हेतु वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर सीताराम डबराल उपवन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र दत्त सेमवाल वन दरोगा श्री सतेंद्र सिंह बंद दरोगा शीतल सिंह वन आरक्षी संदीप पंवार वन आरक्षी प्रकाश सिंह वन आरक्षी सहित वनकर्मी अन्य कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च में प्रतिभाग किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts