हादसा: खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक,पांच घायल

बूढ़ाकेदार में एक ट्रक खाई में गहरी खाई में गिर गया है। ट्रक बूढाकेदार से 1 km आगे तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक समेत चार लोगों को गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार,ट्रक पिंसवाड़ से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। वहीं […]

बूढ़ाकेदार में एक ट्रक खाई में गहरी खाई में गिर गया है। ट्रक बूढाकेदार से 1 km आगे तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक समेत चार लोगों को गंभीर चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार,ट्रक पिंसवाड़ से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। वहीं बूढाकेदार गेट के आगे मोड़ पर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। 

बताया जा रहा है कि इसमे 5 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनको की स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।

वही बताया रहा है कि यह ट्रक वन निगम लकड़ी लेकर ऋषिकेश जा रहा था। जानकारी के अनुसार पिंसवाड से लकड़ी के स्लीपर भरा हुआ ट्रक uk- 14CA-3091 रायवाला डिपो देहरादून के लिए जा रहा था ।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रक में सवार घायलों के नाम:

1- विशाल सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र 28 वर्ष ग्राम रेठहाल चकराता देहरादून

2-रमन सिंह पुत्र बालक राम उम्र 24 वर्ष ग्राम अटाल ट्यूनी चकराता देहरादून

3- सुरेश पुत्र गणेश आदर्श ग्राम ऋषिकेश

4- मधुसूदन पुत्र भीम बहादुर नेपाल

5-अनिल पुत्र नेक लाल नेपाल

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts