बड़ी खबर : गहरी खाई में गिरी कार । दो की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में लगातार हादसों के सिलसिले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती है जिसमें कई लोग अपनी जान गवा देते हैं। आज मुनिकीरेती क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोगों के घायल होने की […]

उत्तराखंड में लगातार हादसों के सिलसिले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती है जिसमें कई लोग अपनी जान गवा देते हैं।

आज मुनिकीरेती क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। 

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts