हादसा (दुखद): यमुनोत्री हाईवे पर देर रात खाई में गिरी कार। एक की मौत, एक घायल

यमुनोत्री हाईवे पर देर रात चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, अल्टो कार संख्या uk07AB 1803 देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

मिली जानकारी के अनुसार,108 को हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल हो निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts