बड़ी खबर: सड़क पर पलटी श्री केदारनाथ से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस

उत्तराखंड लगातार हो रहे सड़क हादसों से दहल रहा है। आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही है। आज फिर केदारनाथ दर्शन करके वापस आ रही तीर्थयात्रियों की बस कोड़ियाला मार्ग पर पलट गयी है, जिसमें 29 लोग सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत है कि किसी भी तरह […]

उत्तराखंड लगातार हो रहे सड़क हादसों से दहल रहा है। आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही है।

आज फिर केदारनाथ दर्शन करके वापस आ रही तीर्थयात्रियों की बस कोड़ियाला मार्ग पर पलट गयी है, जिसमें 29 लोग सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत है कि किसी भी तरह के जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत बचाव कार्य कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिली है कि बस नम्बर UP17AT7489 केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 

उक्त बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी । अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts