बड़ी खबर: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, ग्राहकों को पहले ही निपटाने होंगे जरूरी काम

एसबीआई ने ग्राहकों को दी सलाह, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील देहरादून, 25 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने […]

  • एसबीआई ने ग्राहकों को दी सलाह, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील

देहरादून, 25 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी 
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है।

एसबीआई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहकों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा। हालांकि, हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर संभावित प्रभाव को देखते हुए ग्राहकों से पहले से तैयारी रखने का अनुरोध किया गया है।

बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि 28 सितंबर से पहले आवश्यक बैंकिंग लेनदेन और अन्य जरूरी कार्य निपटा लें। नकदी की आवश्यकता होने पर एटीएम और एडीडब्ल्यूएम का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा ग्राहक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी), इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई सहित अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एसबीआई ने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Also Read This

बड़ी खबर: हेल्पलाइन पर फोर्स क्लोज शिकायतों पर DM सख्त, स्थलीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर बंद की गई शिकायतों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए फोर्स...

कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’, ब्लड कैंसर जागरूकता को लेकर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में जुटे विशेषज्ञ

ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवं शोएब संयुक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल द्वितीय और...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts