बड़ी खबर : फर्जी शिक्षकों की जांच अभी भी अधूरी,9602 शिक्षकों के खिलाफ़ मिल चुकी शिकायते

उत्तराखंड में 6 साल बाद भी फर्जी शिक्षकों की जांच अधूरी पड़ी है। अब तक कुल 9602 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने की शिकायतें मिल चुकी हैं। 62,523 प्रमाण पत्रों मे से अभी तक मात्र 40,029 प्रमाण पत्र ही सत्यापित हो पाए हैं। आखिर उत्तराखंड किस तरीके से आगे बढ़ेगा जब फर्जी शिक्षकों […]

उत्तराखंड में 6 साल बाद भी फर्जी शिक्षकों की जांच अधूरी पड़ी है। अब तक कुल 9602 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने की शिकायतें मिल चुकी हैं। 62,523 प्रमाण पत्रों मे से अभी तक मात्र 40,029 प्रमाण पत्र ही सत्यापित हो पाए हैं।

आखिर उत्तराखंड किस तरीके से आगे बढ़ेगा जब फर्जी शिक्षकों की एक जांच ही पूरी नहीं हो पा रही है।

उत्तराखंड के कई जिलों मे फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ करवाई की जा रही हैl 88 के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ है,सबसे अधिक मुकदमे हरिद्वार, देहरादून उधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिले मे दर्ज है l 

2012 से वर्ष 2016 के बीच शिक्षकों की भर्ती हुई थी l और 2016 मे यह  शिकायत मिली की कुछ शिक्षकों ने नौकरी पाने के लिए फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र जमा किये है l 2017 मे एसपी लोकजीत सिंह के नेत्तव मे सीबीसीआईडी ने जाच के लिए एसआईटी गठित की है l

लेकिन जांच पूरी ना होने पर एसआईटी का कहना है कि शिक्षण संस्थान जांच में सहयोग नहीं कर रहे शिक्षण संस्थानों को कई बार सत्यापन के लिए कहने के बावजूद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

इनमे से कुछ शिक्षक बाहरी राज्यो से है तो इसी कारण उनके प्रमाण पत्र मंगवाने मे समय भी लग रहा है l 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts