बड़ी खबर : अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर : किच्छा पुलिस एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से तीन किलो अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 36 लाख रुपये आंकी जा रही है, एसटीएफ और किच्छा कोतवाली […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर : किच्छा पुलिस एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से तीन किलो अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 36 लाख रुपये आंकी जा रही है, एसटीएफ और किच्छा कोतवाली पुलिस ने गिद्धपूरी मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, जब बाइक सवार व्यक्ति घबरा कर बाइक मोड़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, तलाशी में उनके पास से तीन किलो अफीम और एक बाइक बरामद की है।

                                             गिरफ्तार आरोपी

वहीं आरोपियों की पहचान सलीम ( पुत्र रहमत अली ) बरेली और शेर मोहम्मद ( पुत्र रफीक अहमद ) बरेली के रूप में हुई है, पूछताछ में पता चला कि सलीम पर बरेली में 40 लाख रुपये की डकैती, गैंगस्टर एक्ट और कई संगीन मामले दर्ज है और वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है, और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts