देशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है।
इस योजना के तहत सरकार हर साल ₹6000 की सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करती है।
यह राशि ₹2000 की तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर DBT के जरिए भेजी जाती है।
कब आ सकती है 23वीं किस्त?
22वीं किस्त 13 मार्च 2026 में जारी की गई थी, जिसके बाद अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगली किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है। क्यूंकि ये किस्त हर चार माह के अंतराल पर जारी होती हैं।हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
ये भी पढ़े :
- Uttarakhand News: एस.डी.एम ने निकाली यू.पी.विधायक के बेटे की ‘वी.आई.पी.हनक। फॉर्च्यूनर सीज
- बड़ी खबर: आशारोड़ी–टीमली रेंज में अवैध लकड़ी परिवहन का खेल उजागर, बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर
- हाई कोर्ट ब्रेकिंग : महीनों से बिना सैलरी पढ़ा रहे शिक्षक! सरकार-विश्वविद्यालय को लगी फटकार,हर महीने वेतन देने के आदेश
- Uttarakhand liquor price hike: शराब के शौकीन लोगो को झटका! बढ़ गए शराब के दाम
इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा
इस बार किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं:
- e-KYC पूरा होना अनिवार्य
- आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना
- भू-सत्यापन (Land Verification) पूरा होना जरूरी
अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
अब तक कितना पैसा जारी कर चुकी है सरकार?
सरकार अब तक इस योजना के तहत 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को ट्रांसफर कर चुकी है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक सहारा मिला है।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं:
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें
- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
- “Get Report” पर क्लिक करें
- लिस्ट में अपना नाम और किस्त का स्टेटस चेक करें
यह प्रक्रिया आसान है और आपको किसी भी दलाल के चक्कर में पड़ने से बचाती है।
जरूरी सलाह
समय रहते e-KYC और अन्य जरूरी अपडेट पूरा कर लेना बेहद जरूरी है, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंच सके।

