DA Hike 2026: कब आएगा महंगाई भत्ता? देरी पर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की घोषणा में इस बार असामान्य देरी देखने को मिल रही है। आमतौर पर होली के आसपास घोषित होने वाला डीए अप्रैल का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी घोषित नहीं हुआ है, जिससे लाखों कर्मचारियों में इंतजार […]

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की घोषणा में इस बार असामान्य देरी देखने को मिल रही है।

आमतौर पर होली के आसपास घोषित होने वाला डीए अप्रैल का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी घोषित नहीं हुआ है, जिससे लाखों कर्मचारियों में इंतजार बढ़ गया है।

साल में दो बार बढ़ता है DA

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है:

  • जनवरी से लागू (घोषणा: होली के आसपास)
  • जुलाई से लागू (घोषणा: दिवाली के आसपास)

लेकिन सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद यह पहली बार है जब इतनी देरी हो रही है।

क्यों हो रही है देरी?

विशेषज्ञों के अनुसार, डीए हाइक में देरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

  • पश्चिम एशिया में तनाव और आर्थिक दबाव
  • नए आठवां वेतन आयोग की तैयारी
  • वित्तीय वर्ष के ट्रांजिशन को मैनेज करना

कितना बढ़ सकता है DA?

AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर:

  • 2% तक डीए बढ़ने की संभावना
  • डीए 58% से बढ़कर 60% हो सकता है

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

पिछले साल कब हुई थी घोषणा?

  • 2025: 28 मार्च को घोषणा, 2 अप्रैल को आदेश
  • 2024: 3 अप्रैल को आदेश जारी

इस बार इससे भी ज्यादा देरी हो चुकी है।

कब तक आ सकती है खुशखबरी?

विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में डीए हाइक का ऐलान हो सकता है

अगर घोषणा होती है, तो कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर भी मिलेगा।

डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को सैलरी में सीधा इजाफा मिलेगा । पेंशनर्स को इससे अधिक राहत मिलेगी । साथ ही पश्चिम एशिया में तनाव और आर्थिक दबाव से बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत भी मिलेगी ।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts