बिग अपडेट : आयोग ने जारी किया इन परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट। पढ़िए …

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ अगस्त को जारी किया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 26 दिसंबर से साक्षात्कार शुरू किए जाने प्रस्तावित हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लोवर पीसीएस भर्ती के साक्षात्कार 26 दिसंबर से कराने जा रहा है। कई माह से अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे […]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ अगस्त को जारी किया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 26 दिसंबर से साक्षात्कार शुरू किए जाने प्रस्तावित हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लोवर पीसीएस भर्ती के साक्षात्कार 26 दिसंबर से कराने जा रहा है। कई माह से अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे थे।

दूसरी ओर, आयोग कृषि, उद्यान पशुपालन भर्ती की परीक्षा सात जनवरी को कराएगा और आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ अगस्त को जारी किया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 26 दिसंबर से साक्षात्कार शुरू किए जाने प्रस्तावित हैं।

साक्षात्कार के लिए जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर कार्यक्रम, ज्ञाप व अन्य प्रपत्र जारी किए जाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक से साक्षात्कार प्रेषित नहीं किए जाएंगे।

दूसरी ओर, आयोग कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए सात जनवरी को सभी जिलों में विभिन्न केंद्रों पर कराएगा। इसके प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को जारी होंगे। आयोग ने इसी साल सात अक्तूबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक चाहते हैं, वह 18 दिसंबर तक डाक या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

यह परीक्षा 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read This

फिर महकेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू,160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीदेहरादून, 26 जुलाई 2026।नीरज...

हादसा (वीडियो):बड़ेथी वरुणागाड़ में नहाते समय 18 वर्षीय युवक नदी में बहा। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी...

Related Posts