खबर का असर : बोर्ड परीक्षा धांधली वीडियो वायरल मामले चार अधिकारीयों पर गिरी गाज । हुए बर्खास्त

देहरादून। हाल ही में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा प्रभारी शिक्षक के कमरे से मिलने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक समेत चार अधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। वायरल वीडियो का मामला चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत […]

देहरादून। हाल ही में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा प्रभारी शिक्षक के कमरे से मिलने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक समेत चार अधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

वायरल वीडियो का मामला चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत नैल खंसर के दूरस्थ इंटर कॉलेज का है। वायरल वीडियो का सच सामने आते ही जिला अधिकारी ने चार सदस्य जांच कमेटी बनाकर मौके पर भेजा।

दरअसल, वायरल वीडियो के मामले में 28 मार्च को 10वीं की गणित और 12वीं के रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। जिसके बाद 29 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं संकलन के लिए मूल्यांकन केंद्र विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग भेजा जाना था।

प्रधानाचार्य श्याम सिंह नेगी के मुताबिक उत्तर पुस्तिका को बंडल वाह मुरलीधर के समय से नहीं पहुंचने के चलते 29 मार्च को परीक्षा प्रभारी को दे दिया गया। विद्यालय के पूर्व अतिथि शिक्षक गब्बर सिंह ने परीक्षा प्रभारी के कमरे में दाखिल होकर उत्तर पुस्तिकाओं का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

साथ ही एस.एस नेगी का कहना है कि, केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, पर्यवेक्षक समेत परीक्षा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या बंडल से छेड़खानी नहीं हुयी है।

जांच टीम में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रावत, बीईओ केएस टोलिया, विधि अधिकारी एल.एस रावत व प्रधानाचार्य रा.ई.का आदिबदरी, एम.एस नेगी शामिल रहे।

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts