ब्रेकिंग : बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और कार्यकर्ता में हाथापाई

रिपोर्ट – मुकेश कुमार  हल्द्वानी में बीजेपी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई। भर्ती मामला तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू का कहना है कि उनके साथ अभद्रता करने […]

रिपोर्ट – मुकेश कुमार 

हल्द्वानी में बीजेपी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई।

भर्ती मामला तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू का कहना है कि उनके साथ अभद्रता करने वाला व्यक्ति उनको मैसेज भेजकर भी धमका रहा था । हल्द्वानी में बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और कार्यकर्ता के साथ हाथापाई की खबरें तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 

यह हाथापाई बीजेपी कार्यालय के बाहर हुई है, बीजेपी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और उन्हीं के मित्र एवं पार्टी के कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी, नौबत हाथापाई पर उतर आई,।

फिलहाल मुखानी पुलिस भी बीजेपी कार्यालय में पहुंच गई है, घटना के बाद भाजपा के तमाम बड़े नेताओं का पार्टी कार्यालय में आने का सिलसिला जारी है, वही पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’ सीएम के बेहद करीबी माने जाते है। उन्होंने कहा की गोविंद टाकुली नाम के व्यक्ति द्वारा उन्हें हमेशा मैसेज के माध्यम से धमकाया गया और आज पार्टी कार्यालय के पास हाथापाई कर दी, पुलिस द्वारा आरोपी गोविंद टाकुली को हिरासत में ले लिया गया है।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts