ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
उधम सिंह नगर : एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर साइबर अपराधियों पर सबसे बड़ा प्रहार, ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026 में 179 संदिग्धों का सत्यापन
ऊधम सिंह नगर साइबर ठगों के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कड़े निर्देशों पर पूरे जनपद में ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट 2026चलाया गया, जिसमें 17 थानों की पुलिस ने एक साथ चिन्हित हॉटस्पॉट पर दबिश दी।
बुधवार को चलाए गए इस सघन अभियान में पुलिस ने कुल 179 संदिग्ध व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया, इसके साथ ही म्यूल अकाउंट धारकों, फर्जी सिम बेचने वालों और सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रतिष्ठानों की भी गहन जांच की गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार थानावार कार्यवाही ब्योरा:
खटीमा में सबसे बड़ी कार्रवाई : खटीमा में सर्वाधिक 60 लोगों का सत्यापन किया गया और 81 पुलिस एक्ट में 7 चालान किए गए।
काशीपुर व जसपुर : काशीपुर में 46 लोगों का सत्यापन हुआ, जिसमें 6 चालान, 4 गिरफ्तारियां और 35 लोगों की काउंसलिंग की गई, जसपुर में 16 लोगों पर BNS 172(2) के तहत कार्रवाई हुई।
दिनेशपुर बाजपुर : व अन्य दिनेशपुर में 25 लोगों का सत्यापन कर 10 को पूछताछ के लिए लाया गया और 6 को BNS 35(3) का नोटिस दिया गया। बाजपुर में 6, गदरपुर में 8, सितारगंज में 8, रुद्रपुर में 3 और नानकमत्ता में 4 लोगों का सत्यापन किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले और फर्जी सिम सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा कसा। कई दुकानों पर सिम बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले गए।
एसएसपी का सख्त संदेश :
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन जॉब फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी में म्यूल खातों या फर्जी सिम का प्रयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इस कार्रवाई के बाद से जनपद के साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस ने साफ कर दिया है कि जनपद को साइबर अपराध मुक्त बनाने तक यह अभियान चलता रहेगा।


