कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
उत्तराखंड प्रदेश में एक तरफ नशा मुक्त अभियान जोरो शोरो से चल रहा है तो वहीं, दो युवकों ने नशे की पूर्ति के लिए एक विद्यालय परिसर में दाखिल होकर कई विभिन्न सामान लेकर रफूचक्कर हो गए, जबकि विद्यालय एक पत्रकार का बताया जा रहा है जिसको उनके बड़े भाई वीरेश कुमार संचाललित करते हैं, मामला 29 सितंबर का बताया जा रहा है, दिनेशपुर स्थित निकट गुरुद्वारा और बालाजी जी मंदिर के समीप प्रतिष्ठित समाजोत्थान विद्यालय में नशे की लत को पूरा करने के लिए लिए दो अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया, सुबह जब स्कूल प्रबंधक वीरेश कुमार ने देखा कि कम्प्यूटर सहित कई समान गायब है तब वह भी हक्का बक्का रह गए, मौके पर जांच पड़ताल की गई की गई तो देखा गया कि कई समान गायब था, सबसे बड़ी बात की स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर ले उड़े, वहीं जब प्रबंधक विश्वेश कुमार द्वारा दिनेशपुर थाने में तहरीर दी गई तब पुलिस की आंखें खुली, मामला एक पत्रकार के घर से जुड़ा हुआ था तो पुलिस ने तात्पर्यता दिखाई, 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया, जबकि हमारे सूत्रों द्वारा बताया गया कि चोरों द्वारा सामान एक कावड़ी को भी बेचा गया था, पुलिस ने अज्ञात चोरों की खोजबीन कर चोरों को सामान सहित को अपने कब्जे में ले लिए है।
गिरफ्तार चोर
• विजय सरकार ( 25 ) पुत्र रिधु सरकार!
• राजेश कुमार ( 27 ) पुत्र तुलसी सरकार
दोनों दिनेशपुर स्थित सुंदरपुर ( टेकपाड़ा ) निवासी बताएं का रहे है।

विद्यालय से चोरी किया गया कंप्यूटर समेत अन्य सामान बरामद किया है, स्कूल प्रबंधक वीरेश कुमार ने 29 सितंबर को थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर स्कूल में घुसकर कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेहतोष-मकरंदपुर मार्ग से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय सरकार पुत्र रिधु सरकार और राजेश सरकार पुत्र तुलसी सरकार, निवासी वार्ड नौ, दिनेशपुर बताया, पुलिस ने उनके कब्जे से स्कूल से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया, पूछताछ में आरोपितों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।


