Haridwar Crime News: सोशल मीडिया पर नाम बदलकर नाबालिग से दोस्ती,फिर बनाए जबरन संबंध।अब धर्म परिवर्तन का दबाव

Haridwar Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और मानसिक शोषण का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। […]

Haridwar Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और मानसिक शोषण का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान

ज्वालापुर कोतवाली निवासी एक शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि, उनकी 15 वर्षीय बेटी की करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई थी।

उनकी बेटी क्षेत्र के ही एक विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ती है। इंस्टाग्राम पर आरोपी ने उनकी बेटी को बताया कि वो हिंदू है, झूठ बोलकर आरोपी, उनकी बेटी से बातचीत करने लगा।

परिजनों का आरोप है युवक ने विश्वास जीतने के बाद नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना शुरू किया। उनकी बेटी को कई बार घर और स्कूल से अपनी सफेद रंग की गाड़ी में ले गया, आरोप है कि इस बीच उसने प्यार और शादी का झांसा देकर जटवाड़ा पुल, नहर पटरी पर गाड़ी के अंदर ही बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का भी आरोप

अभी कुछ समय पहले ही उसके समुदाय विशेष के होने के बारे में उनकी बेटी को जानकारी मिली, इसके बाद बेटी ने घर में सारी आपबीती बताई।

इसके बाद आरोपी द्वारा उस पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाया गया। लगातार मानसिक दवाब एवं प्रलोभन दिए जाने के कारण उनकी बेटी धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार हो रही है।

परिजनों ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबरें भी जरूर पढ़े :

पुलिस कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार

ज्वालापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े जोखिमों को भी उजागर करती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है।

हरिद्वार का यह मामला संवेदनशील होने के साथ-साथ समाज के लिए एक चेतावनी भी है।

पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

 

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts