सावधान : चारधाम यात्रा के पहले दिन हार्टअटैक से श्रद्धालु की मौत, बीमारी में न करें यात्रा

चारधाम यात्रा के पहले ही दिन हुई एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु सांस संबंधी बीमारी से ग्रस्त था।चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए घोड़े […]

चारधाम यात्रा के पहले ही दिन हुई एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु सांस संबंधी बीमारी से ग्रस्त था।चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है।

शनिवार दोपहर यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए घोड़े पर रवाना गुजरात के यात्री की सांस संबंधी परेशानी के जूझने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले। भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो गए।

आनन-फानन में उन्हें यात्रा अस्पताल जानकी चट्टी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे, जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts