बड़ी खबर: सीएम ने की जेपी नड्डा से मुलाकात । चर्चाओं का बाजार गर्म

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की,जिसके बाद सियासी अटकलें लगनी शुरू हो गई । राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद अब मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व बांट सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा […]

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की,जिसके बाद सियासी अटकलें लगनी शुरू हो गई ।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद अब मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व बांट सकते हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया और चार धाम यात्रा की चल रही तैयारी से अवगत भी कराया।

साथ ही यह भी माना जा रहा है कि सीएम ने राज्य सरकार के हाल ही में नकल विरोधी कानून, लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया, परीक्षाओं के आयोजन और एसआईटी और एसटीएफ जांच की प्रगति और समूह ग की भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार समाप्त करने के संबंध में जानकारी दी। जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों को भवन का मुआवजा देने, पुनर्वास योजना और भूमि के चयन के बारे में भी दोनों नेताओं ने चर्चा की।

लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है । चर्चाएं तेज हैं कि अब वरिष्ठ नेताओं को दायित्व बांटा जाएगा। काफी पहले से ही इस तरह के संकेत सामने आ रहे थे कि होली के बाद सरकार दायित्व बांट सकती है। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसी वरिष्ठ नेता को कौन सा दायित्व मिलता है!

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts