अपराध : बाल कटवाने गई लड़की से हुई अश्लीलता, नाई हुआ गिरफ्तार।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में अपनी मां के साथ बाल कटवाने सैलून गई नाबालिग लड़की से नाई की छेड़छाड़, आरोप है कि नाई ने उसके साथ अश्लील हरकत की, जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर उसकी मां जब अंदर गई तो लड़की सहमी […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में अपनी मां के साथ बाल कटवाने सैलून गई नाबालिग लड़की से नाई की छेड़छाड़, आरोप है कि नाई ने उसके साथ अश्लील हरकत की, जिस पर लड़की ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर उसकी मां जब अंदर गई तो लड़की सहमी हुई थी, पूछने पर लड़की ने नाई की सारी हरकते बता दी, जिसके बाद लड़की की मां थाने पहुंची और पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, वहीं तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी नाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि बीती 1 जनवरी की शाम वो अपनी बेटी को सैलून में बाल कटवाने के लिए ले गई थी, जहां सैलून का नाई उसकी बेटी के बाल काटने लगा, तभी उसकी मां के फोन पर कॉल आ गया, ऐसे में वो बात करते हुए दुकान से बाहर आ गई, थोड़ी देर बाद बेटी ने शोर मचा दिया, जिसे सुन वो दुकान में घुसी जब वो अंदर गई तो बेटी रो रही थी, पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ नाई ने अश्वील हरकत की, जिसे सुन बच्ची की मां के उसके होश उड़ गए।

वहीं, बेटी से छेड़छाड़ को लेकर महिला ने दुकान में हंगामा कर दिया, आरोप है कि इस दौरान आरोपी अकरम निवासी फिरोजपुर, पुलभट्टा (उधम सिंह नगर) उस पर दबाव बनाने के लिए धमकाने लगा, महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, ऐसे में आरोपी मौका देख फरार हो गया, उधर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अकरम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू की, जिसे अब किच्छा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ

मामले में पीड़िता के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, लड़की सैलून में बाल कटवाने गई थी, जहां सैलून संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी थी, जिस पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसे अब न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts