अपराध : यहां युवक ने किया अपनों पर ही हमला, एक की मौत दो घायल।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ अपराध यहां नशे में कलयुगी बेटे ने मामूली कहासुनी में मां, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना में मां के हाथों की उंगलियां कट गई, आरोपी ने चाची और चचेरे भाई पर हमला कर गंभीर रूप […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ अपराध यहां नशे में कलयुगी बेटे ने मामूली कहासुनी में मां, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना में मां के हाथों की उंगलियां कट गई, आरोपी ने चाची और चचेरे भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, स्थानीय लोग द्वारा तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा चाची सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया, हॉस्पिटल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघावाला में रहने वाले सेंकी चौहान ने अपनी मां से मामूली बात पर कहासुनी के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आरोपी की मां रेखा चौहान के हाथों की उंगलियां कट गई, उसके बाद आरोपी चाचा के घर पहुंचा और अपने चचेरे भाई हर्षित और चाची सुनीता देवी पर हमला कर दिया, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया, घटना में आरोपी की मां और चचेरे भाई के हाथों की उंगलियां कट गई है, जिनका उपचार चल रहा है, वहीं इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है, सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी को चाचा ने डांटा था, जिसके बाद उसने बदला लेने की सोची, वही पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मेघावाला गांव में सेंकी युवक को कुछ समय पहले उसके चाचा ने डांट दिया था, और ये बात उसके मन में बैठ गई जिसके बाद उसने चाचा को सबक सिखाने की सोची, मां ने समझाने का प्रयास किया तो उसने पाठल (धारदार हथियार) से हमला कर दिया, उसके बाद आरोपी अपने चाचा के घर गया और चाची और चचेरे भाई पर हमला कर दिया, घटना में आरोपी के चाची की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read This

बड़ी खबर: मानसून सत्र की तैयारी तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा सत्र 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर धामी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने सत्र को 26 अक्टूबर 2026...

बड़ी खबर: ब्रिडकुल के 14 निर्माण कार्यों में आठ पूरे, छह प्रगति पर। फिर भी लागत और भुगतान की जानकारी पर पर्दा

यमुना घाटी में सड़क-पुल परियोजनाओं पर करोड़ों का काम, सूचना मांगने पर जिम्मेदारों की टालमटोल; उच्चाधिकारी से संपर्क के बाद मिली आधी-अधूरी जानकारीपुरोला,...

Related Posts