बड़ी खबर : टुकटुक में बैठी दो बहनों के बीच हुई गुत्थम गुत्था, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ऊत्तराखण्ड के गदरपुर की दो बहिनों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट का वीडियो बना। लोगों के समझाने के बाद बमुश्किल बहनें शांत हुई। पुलिस ने भी पारिवारिक मामला बताकर हाथ झाड़े।        उधम सिंह नगर जिले में गदरपुर के मंडी गेट के सामने शनिवार को एक टुकटुक में बैठी दो महिलाओं के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 ऊत्तराखण्ड के गदरपुर की दो बहिनों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट का वीडियो बना। लोगों के समझाने के बाद बमुश्किल बहनें शांत हुई। पुलिस ने भी पारिवारिक मामला बताकर हाथ झाड़े।

       उधम सिंह नगर जिले में गदरपुर के

मंडी गेट के सामने शनिवार को एक टुकटुक में बैठी दो महिलाओं के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। 

दरअसल मामला दो बहनों की आपसी घरेलू विवाद का था, जिसपर मारपीट के बाद यह महिलाएं लड़ते लड़ते गदरपुर थाने पहुंच गई। पुलिस ने कार्यवाही की बात कहकर तहरीर देने को कहा तो दोनों बहनों ने आपस में समझौता कर लिया। 

गदरपुर थानाध्यक्ष ने दोनों बहिनों को दोबारा झगड़ा करने पर शांति भंग के अंतर्गत कार्यवाही करने की चेतावनी दी। महिलाओं के माफीनामे के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनो बहीनों के बीच लड़ाई का वीडियो क्षेत्र में जमकर वाइरल हो रहा है। दोनों महिलाएं एक दूसरे को थप्पड़ ही थप्पड़ मारती दिख रही हैं।

इससे पहले भी अप्रैल के दुसरे सप्ताह में दो समुदायों के लड़के और लड़की की शादी को लेकर दो महिलाएं बीच सड़क पर भिड़ गई थी जिन्हें जनता ने मुश्किलों से दूर किया था।

 

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...

Related Posts