बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड शासन द्वारा आज यानी मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मोहर लगी है। पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले:  स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म व मीडिया, स्पोर्ट्स, आईटी को शामिल करते हुए पालिसी बनाई गई हैं। इसमें कुछ रियायतें […]

उत्तराखंड शासन द्वारा आज यानी मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मोहर लगी है।

पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले: 

  • स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म व मीडिया, स्पोर्ट्स, आईटी को शामिल करते हुए पालिसी बनाई गई हैं। इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इसमें 25% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी।
  • मिनिमम पूंजी निवेश: स्वास्थ्य मैदान में 200 करोड़, पहाड़ में 25 करोड़।
  • योग सेंटर: मैदान में 50, पहाड़ में 25
  • स्कूल: मैदान में 50, पहाड़ में 25
  • यूनिवर्सिटी : मैदान में 50, पहाड़ में 25
  • डेटा सेंटर: मैदान में 100 और पहाड़ में 50 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।
  • नॉन पीक आवर में पैदा बिजली से पीक आवर में बिजली बनेगी। इसमें लोकल एरिया डेवलपमेंट चार्ज नहीं देना होगा। ट्रांसमिशन चार्ज भी नहीं देना होगा। निजी विकासकर्ताओं का चयन निविदा से होगा। अगर वह कोई अपना स्थान चुनकर बताते हैं तो उन्हें सीधे सुविधा मिलेगी। 
  • औली को वर्ल्ड क्लास स्कीइंग सेंटर बनाने के लिए औली पर्यटन विकास प्राधिकरण बनेगा।
  • बदरीनाथ में विभिन्न कलाकृतियों व मूर्तियों की स्थापना होनी है। जिस संस्था आईएनआई डिजाइन स्टूडियो ने मास्टर प्लान बनाया था, उसी को ये काम भी दिया गया। 
  • ऊधमसिंह नगर में गैस आधारित पावर प्लांट हैं। विदेश से आने वाली गैस की तरह राज्य की गैस से वैट खत्म होगा। ताकि बिजली सस्ती हो सके।

Also Read This

दुःखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चिलामू गांव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा...

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

Related Posts