iPhone Fold : फोल्डेबल iPhone की एंट्री तय? जानें फीचर्स, लॉन्च डेट और AI Siri का पूरा प्लान!

टेक दिग्गज Apple इस साल अपने दो बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चा में है—एक AI से लैस नया Siri और दूसरा फोल्डेबल iPhone।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में जहां AI फीचर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और फोल्डेबल फोन (Apple foldable phone 2026)पहले से मार्केट में मौजूद हैं, वहीं Apple अब इन दोनों सेगमेंट में अपनी मजबूत एंट्री की तैयारी कर रहा है।

Apple iPhone Fold: देर से एंट्री की तैयारी, लेकिन बड़े इनोवेशन के साथ

फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में Samsung जैसे ब्रांड पहले से सक्रिय हैं, लेकिन Apple अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ऐसा मजबूत और एडवांस हिंज डिजाइन कर रही है, जिससे स्क्रीन की क्रीज कम दिखे और यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिले।

बताया जा रहा है कि iPhone Fold में Samsung के लेटेस्ट M16 OLED पैनल्स का इस्तेमाल हो सकता है, जो न सिर्फ बेहतर डिस्प्ले देंगे बल्कि बैटरी एफिशिएंसी भी बढ़ाएंगे। यह खास तौर पर AI फीचर्स और स्मार्ट Siri के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अहम होगा।

लॉन्च टाइमलाइन: कब आएगा iPhone Fold?

Apple आमतौर पर सितंबर में अपने नए iPhones लॉन्च करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iPhone Fold को भी आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ पेश किया जा सकता है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में मैन्युफैक्चरिंग चुनौतियों के चलते लॉन्च(iPhone Fold launch date) में देरी की संभावना जताई गई है, जिससे इसकी बिक्री 2027 तक खिंच सकती है।

डिजाइन और डिस्प्ले: iPad Mini जैसा एक्सपीरियंस

लीक्स के अनुसार, iPhone Fold का डिजाइन ऐसा होगा कि बंद होने पर यह कॉम्पैक्ट और थोड़ा चौड़ा दिखेगा, जबकि खुलने पर iPad Mini जैसा बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। इसमें लगभग 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.8 इंच की अंदरूनी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple इस डिवाइस में Face ID की जगह Touch ID को पावर बटन में शामिल कर सकता है, ताकि स्लिम डिजाइन बनाए रखा जा सके।

Also Read This :

कैमरा सेटअप: हाई-क्वालिटी लेकिन सिंपल

फोल्डेबल iPhone में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा।

साथ ही इनर स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा और आउटर स्क्रीन में होल-पंच कैमरा दिए जाने की संभावना है।

परफॉर्मेंस और बैटरी: अब तक का सबसे पावरफुल iPhone?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh से 5,800mAh तक की बैटरी मिल सकती है, जो iPhone लाइनअप में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। साथ ही यह डिवाइस पूरी तरह eSIM बेस्ड हो सकता है।

 AI Siri भी होगा बड़ा गेम चेंजर

Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को भी AI के साथ अपग्रेड करने की तैयारी में है। इससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट, पर्सनलाइज्ड और तेज रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस डिवाइस को “iPhone Fold” या “iPhone Ultra” नाम से लॉन्च कर सकता है। कंपनी पहले भी अपनी प्रीमियम कैटेगरी के लिए “Ultra” ब्रांडिंग का इस्तेमाल कर चुकी है।

Apple का फोल्डेबल iPhone स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है। हालांकि कंपनी इस सेगमेंट में देर से एंट्री कर रही है, लेकिन अपने इनोवेशन और प्रीमियम क्वालिटी के दम पर यह डिवाइस सीधे टॉप सेगमेंट को टारगेट करेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts