गुड न्यूज: खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु। हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

उत्तराखण्ड का एक और धाम बदरी नाथ भी आज खुल गया। काफी दिनों से हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच बदरीनाथ धाम के कपाट भक्तो के लिए खुल गए हैं। आज गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं  कपाट खुलने […]

उत्तराखण्ड का एक और धाम बदरी नाथ भी आज खुल गया। काफी दिनों से हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच बदरीनाथ धाम के कपाट भक्तो के लिए खुल गए हैं। आज गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं  कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे और यात्रा पड़ावों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

जैसे ही भगवान के कपाट खुले तुरंत उसी समय हेलीकॉप्टर से फूलो की बारिश हो गई।साथ ही सैना की बैंड की मधुर धुन ओर यात्री झूमने लगे।बता दे की 20 हजार तीर्थ यात्री धाम में दर्शन करने पहुंचे।और भगवान का दरबार 25 कुंटल फूलों से सजाया गया है। जहां पर  कपाटोद्घाटन के लिए टिहरी राजा के प्रतिनिधि के रूप में माधव प्रसाद नौटियाल भी धाम में मौजूद रहे।

भगवान के दर्शन करने के लिए यात्रियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।

वहीं बदरीनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। वही पर यात्रियों तथा स्थानीय लोगो के करीब 400 वाहन पहुंच गए हैं। 

वहीं दूसरी तरफ लामबगड़ से आगे अलकनंदा नदी पर जगह-जगह भारी बर्फ के पहाड़ पसरे पड़े हैं। रड़ांग बैंड के पास हाईवे किनारे पर भी बर्फ हैं जिससे इस बार यात्रियों को भगवान बदरीविशाल के दर्शन के साथ नजदीक से बर्फ देखने का भी मौका मिलेगा।वर्ष 2013 की आपदा में बह चुके लामबगड़ बाजार में भी दुकानें खुलने लगी हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts