हादसा: यहां पलटी रोडवेज बस । एक की मौत,6 घायल

हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 गलत दिशा में […]

हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 गलत दिशा में चल रहा था।

बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर  गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। 

हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।

हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

मृतक

  • बस चालक 42 वर्षीय गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर 

घायल

  • परिचालक करमपाल सिंह पुत्र बलदेवी सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर 
  • भगवन कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी कालागढ़, 
  • मुस्कान पुत्री भगत सिंह निवासी भरतपुरी,
  • प्रिया पुत्री जीवन सिंह निवासी भरतपुरी, 
  • काजल पुत्री मोहन चंद्र, 
  • कौशल्या पत्नी सुरेंद्र बिष्ट, 
  • सुरेंद्र बिष्ट निवासी काशीपुर 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts