बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर छाया हैशटैग DhamiKe5Saal, बना देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जिसे सरकार के पांच वर्षों के कार्यों और जनसमर्थन का […]

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जिसे सरकार के पांच वर्षों के कार्यों और जनसमर्थन का प्रतीक बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया #DhamiKe5Saal

मुख्यमंत्री धामी के पांच साल पूरे होने पर हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स और संदेश साझा किए। #DhamiKe5Saal के राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनने को सरकार की उपलब्धियों और जनता की भागीदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

पांच वर्षों में लिए गए कई बड़े फैसले

सरकार के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड ने कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई। इनमें समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे फैसले शामिल हैं।

पर्यटन, रोजगार और आधारभूत ढांचे पर रहा फोकस

सरकार का दावा है कि इस दौरान चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए। वहीं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा किसानों, महिलाओं, सैनिकों और गरीब कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का भी विस्तार किया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में क्या मायने?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि #DhamiKe5Saal का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनना केवल एक डिजिटल अभियान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों की सक्रिय भागीदारी और राजनीतिक संवाद का संकेत भी है। बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कीं।

देशभर में चर्चा का विषय बना उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्तर पर #DhamiKe5Saal के ट्रेंड करने के बाद उत्तराखंड की विकास यात्रा और सरकार के विभिन्न निर्णयों की चर्चा पूरे देश में देखने को मिली। इसे राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक उपलब्धियों से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts