झटका : हाईकोर्ट ने किया एलटी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त, आयोग को जल्द एग्जाम कराने के दिए निर्देश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने एल.टी.भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए बी.एड.की डिग्री जरूरी करने और आयोग को जल्द एग्जाम कराने के निर्देश दिए हैं।      आज मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने एसिस्टेंट प्रोफेसरों(एल.टी.)की भर्ती के लिए बी.एड.जरूरी होना चाहिए संबंधी याचिका को सुना। याचिका के अनुसार वर्ष 2020 में कला संकाय में निकाली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने एल.टी.भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए बी.एड.की डिग्री जरूरी करने और आयोग को जल्द एग्जाम कराने के निर्देश दिए हैं।

     आज मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने एसिस्टेंट प्रोफेसरों(एल.टी.)की भर्ती के लिए बी.एड.जरूरी होना चाहिए संबंधी याचिका को सुना। याचिका के अनुसार वर्ष 2020 में कला संकाय में निकाली गई एसिस्टेंट प्रोफेसरों(एल.टी.)की भर्ती प्रक्रिया के लिए एन.सी.टी.ई.की नियमावली के अनुसार बी.एड.जरूरी था। सरकार ने वर्ष 2021 में नए नियम बनाकर बी.एड.की अनिवार्यता खत्म कर दी।

वर्तमान में कला विषय के करीब 246 पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। तारा राम ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा कि एन.सी.टी.ई.की नियमावली के अनुसार बी.एड.जरूरी है। याची ने न्यायालय से ये भी कहा की सरकार के पास कोई शक्ति इसे बदलने की नहीं है। याची के अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि आज मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद याचिका को स्वीकार किया और भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि एन.सी.टी.ई.की नियमावली के अनुसार बी.एड.जरूरी है और वही नियम लागू रहेगा। न्यायालय ने आयोग से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर भर्तियां सम्पन्न करने को कहा है। 

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts