बिग न्यूज: जोशीमठ भू-धसाव मामले में हाईकोर्ट सख्त। मुख्य सचिव को किया तालब

स्टोरी(कमल जगाती नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जोशीमठ में लगातार हो रहे भू धसाव को लेकर पी.सी.तिवारी की जनहित याचिका में पर सुनवाई करते हुए पूर्व के आदेशों को गम्भीरता से नहीं लेने और आदेश का अनुपालन नहीं करने पर मुख्य सचिव(सी.एस.)को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायधीश […]

स्टोरी(कमल जगाती नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जोशीमठ में लगातार हो रहे भू धसाव को लेकर पी.सी.तिवारी की जनहित याचिका में पर सुनवाई करते हुए पूर्व के आदेशों को गम्भीरता से नहीं लेने और आदेश का अनुपालन नहीं करने पर मुख्य सचिव(सी.एस.)को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई 22 सिंतबर को तय की है।    

   जनवरी 2023 को न्यायालय ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सरकार को निर्देश दिए थे कि इसकी जाँच के लिए सरकार इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट सदस्यों की कमेटी गठित करेगी। इसमें सदस्य के रूप में पीयूष रौतेला और एम.पी.एस.बिष्ठ भी होंगे। इस कमिटी को सरकार ने अभी तक क्यों नहीं गठित किया है और क्या सरकार ने किसी एक्सपर्ट से सलाह ली है ?

   सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि सरकार इस मामले को गम्भीरता से नहीं ले रही है।

Also Read This

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

भीमताल। कमल जगाती जे. सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में वर्तमान में राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान (NIB), नोएडा में प्रशिक्षण...

Related Posts